Important Signals: वैसे तो सभी ट्रैफिक सिग्नल्स जरूरी हैं और इनके बारे में जानकारी सभी गाड़ी चालकों को रखनी चाहिए। मगर कुछ सिग्नल ऐसे होते हैं, जिनको इग्नोर करना आपके लिए खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। इसी सिलसिले में एक फेसबुक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारी दो सिग्नल के बारे में पूरी जानकारी देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दो सिग्नल के बारे में बताया गया है। आइये इनके बारे में जानते हैं।
वीडियो में दिखे दो खास सिग्नल
इस वीडियो में दो सिग्नल के बारे में बताया गया है। पहला सिग्नल सिंगल शेवरॉन हैं, जबकि दूसरा सिग्नल टू वे हैजर्ड सिग्नल है। ये सिग्नल राजमार्ग पर गाड़ी चला रहे लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं। इस वीडियो पर फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसपर 9000 से ज्यादा लाइक है। यहां हम आपके लिए उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
सिंगल शेवरॉन साइन
इस सिग्नल का इस्तेमाल हाईवे और राजमार्ग पर किया जाता है। ये साइन चालकों को बताता है कि आगे एक खतरनाक और तेज मोड़ है। ऐसे में अगर वे 100 से ज्यादा की स्पीड से गाड़ी चला रहे हैं तो अपने गाड़ी की स्पीड धीमी कर लें। वरना कोई दुर्घटना हो सकती है और आपकी जान भी जा सकती है। इस साइन का सीधा मतलब है, ‘आगे तेज घुमाव है कृपया धीरे चलें।’ बता दें कि ये साइन खासकर रात में ड्राइव करते समय बहुत काम में आता है, जब आप सड़क को ज्यादा क्लीयर नहीं देख पाते हैं।
single chevron Google
टू वे हैजर्ड साइन
ये साइन भी आपको हाईवे और राज्यमार्ग पर अक्सर दिख जाते हैं। ये साइन दो तरफा खतरा को दर्शाता है। आमतौर पर टू वे हैजर्ड मार्कर का उपयोग सड़क के आस-पास या उसके बीच के डिवाइडर को दर्शाने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए पुल के खंभे और ट्रैफिक आइलैंड या डिवाइडर को दिखाने के लिए उस साइन का उपयोग होता है। ऐसे में अगर आप बहुत तेज गति से आ रहे हैं तो आपको अपनी गाड़ी को स्लो कर लेना चाहिए, ताकि कोई दुर्घटना न हो जाए।
two way hazard Google
यह भी पढ़ें – Personal Loan से बेहतर है ओवरड्राफ्ट! जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा?
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
10 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
10 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
13 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
14 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
15 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
15 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
16 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines