LPG cylinder rate: देश भर में ईंधन की कीमतों में बदलाव का असर आम जनता की रसोई से लेकर गाड़ियों के बजट पर साफ दिखाई दे रहा है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर 22 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.50 रुपये का मिल रहा है, जो दिल्ली के मुकाबले करीब 90 रुपये महंगा है. हालांकि मिडिल ईस्ट में जंग की टेंशन के बीच मई 2026 में कच्चे तेल के दामों में आए उछाल के चलते कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 1500 रुपये से अधिक दर्ज किए गए थे, जबकि घरेलू सिलेंडर में 89 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई. इसी बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा CNG की कीमतों में लगातार की गई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी समेत NCR के राज्यों में वाहन चलाना भी महंगा हो गया है.
Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल और महंगा, पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, चेक करें रेट
आपके शहर में 22 जुलाई को CNG के ताजा रेट
दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के प्रमुख शहरों में CNG की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में सीएनजी सबसे सस्ती 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है. यूपी में CNG सबसे महंगी कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है. हापुड़ में इसका दाम 92.70 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलो है.
मुजफ्फरनगर, मेरठ व शामली में 91.58 रुपये और महोबा, बांदा व चित्रकूट में यह 89.42 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है. कैथल में CNG 88.43 रुपये, गुरुग्राम में 88.12 रुपये, रेवाड़ी में 87.70 रुपये और करनाल में 87.43 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रही है. राजस्थान: अजमेर, पाली और राजसमंद में CNG की कीमत 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है.
आपके शहर में 22 जुलाई को LPG सिलेंडर के ताजा रेट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, रसोई गैस (14.2 किग्रा) और कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा) के दामों में राज्यों के टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन के हिसाब से बड़ा अंतर है. बिहार की राजधानी पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.50 रुपये का मिल रहा है, जो दिल्ली के मुकाबले करीब 90 रुपये महंगा है.
वहीं, पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3227 रुपये है, जो दिल्ली से 297 रुपये अधिक है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू सिलेंडर का भाव 979.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3052.50 रुपये है. झारखंड के रांची में रसोई गैस सिलेंडर 999.50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर 3131 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
10 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
12 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
12 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
13 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
16 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
16 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
17 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
18 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
18 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines