Water Bottle Causes Fire In Car: पानी से आग लगने की बात कभी सुनी है, नहीं तो आज हम आपको बता देते हैं कि पानी को बोतल भी आग लगा सकती है। आपने कभी सोचा है कि आपकी कार में रखी पानी की बोतल भी आग का कारण बन सकती है? हां, यह एक असामान्य लेकिन संभव घटना है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है भला, दरअसल कार में रखी पानी की बोतल लेंस के जैसे काम करती है और सूर्य की किरणों को केंद्रित कर सकती है, जिससे ज्वलनशील पदार्थों पर आग लग सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं, क्योंकि हर कार वाले के लिए ये एक जरूरी सूचना है।
आग लगने का वैज्ञानिक कारण:
1. लेंस इफेक्ट (Magnifying Effect):
अगर पानी की बोतल पारदर्शी प्लास्टिक की है और उसमें साफ पानी भरा है, तो वह सूरज की किरणों को केंद्रित कर सकती है, जैसे एक आवर्धक लेंस करता है। जब यह केंद्रित किरण किसी ज्वलनशील चीज जैसे कार की सीट का कपड़ा, पेपर, प्लास्टिक आदि पर पड़ती है, तो वहां तापमान इतना बढ़ सकता है कि आग लग जाए।
यह भी पढ़ें: किन लोगों को मच्छर नहीं काटते! जानें कौन सा ब्लड ग्रुप इनका दुश्मन
ऐसी घटना से कैसे बचें?
अब जरूरी है कि ये जान लें कि ऐसी घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। हालांकि ये बहुत ही आसान है, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। तो चलिए जान लेते हैं कि ऐसा क्या करें कि भविष्य में आगजनी जैसी घटना का सामना न करना पड़े।
1. पानी की पारदर्शी बोतल को सीधे धूप में न रखें।
2. बोतल को किसी कपड़े या अखबार से ढक दें।
3. कार में बोतल को सीट या डैशबोर्ड पर रखने की बजाय दरवाजे के होल्डर में रखें जहाँ सूरज की रोशनी सीधे न पड़े।
4. अपनी कार को धूप की जगह छांव में लगाने की कोशिश करें।
5. ओपन पार्किंग से अच्छी है अंडरकवर पार्किंग।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी क्या? पाकिस्तान के खिलाफ धड़ाधड़ 5 फैसले
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
7 days agoK.N. Wanchoo- बिना लॉ डिग्री के भारत के मुख्य न्यायाधीश, क्या ऐसा संभव है?
9 days agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 days agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
9 days agoनोबेल पुरस्कार: इतिहास, चयन प्रक्रिया और भारत के विजेताओं की पूरी कहानी
12 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
13 days agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
14 days agoपर्ल हार्बर से ओकिनावा तक, कैसे बदले जापान-अमेरिका के रिश्ते
14 days agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
15 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines