हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई में 32 साल पहले हुए थे 13 बम धमाके, दहला देश, गई सैकड़ों जानें, दांडी मार्च की हुई थी शुरुआत

12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों ने पूरे देश को हिला दिया था, जिसमें 257 लोगों की मौत हुई और 700 से ज्यादा घायल हुए। इसी दिन 1930 में महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत की थी, और 1968 में मॉरीशस स्वतंत्र हुआ था। जानिए 12 मार्च के ऐतिहासिक घटनाक्रम।

विज्ञापन
Today History

Today History: 12 मार्च का दिन इतिहास के पन्नों में लिख दिया गया। ये वही दिन था जब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जिसे मायानगरी भी कहा जाता है बम के धमाकों से दहल उठी। बात शुरू हुई 6 दिसंबर 1992 से जब अयोध्या राम मंदिर के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था। देश के कई हिस्सों में हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़क उठे। इसी का नतीजा था 12 मार्च 1993 का बम कांड जिसने हर तरफ दहशत फैला दी। आज बेशक इस बात को 32 साल हो गए हैं लेकिन जख्म अभी भी हरे हैं। ये वही केस था जिसमें संजय दत्त को भी कई साल जेल में बिताने पड़े। मुंबई बम कांड के अलावा 12 मार्च की तारीख को कई अन्य घटनाएं भी हुई हैं। आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।

13 धमाकों से दहली मुंबई

12 मार्च साल 1993 का वो दिन जब मुंबई में एक के बाद एक लगातार कई बम धमाके हुए। पूरी मायानगरी में सिर्फ और सिर्फ दहशत का माहौल था। इन धमाकों ने देश की नींव हिला दी जिसकी गूंज विदेशों में भी सुनाई दी। इन ब्लास्ट में करीब 257 लोगों की दर्दनाक मौत हुई और 700 से ज्यादा घायल हुए। दोपहर 1:30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 28 मंजिला इमारत के बेसमेंट में पहला धमाका हुआ जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर 13 धमाके हुए।

यह भी पढ़ें: हाइजैक ट्रेन में अब तक 30 आर्मी जवानों की मौत? पाकिस्तान से कब्जे में ट्रेन में यात्रियों की कैसी हालत?

विज्ञापन

मॉरीशस दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस दिवस के मौके वहां गए हुए हैं। क्या आप जानते हैं कि मॉरीशस 12 मार्च 1968 को आजाद हुआ था। 1992 में यह एक गणराज्य बन गया। तब से हर साल उस देश में 12 मार्च को मॉरीशस दिवस मनाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि मॉरीशस से भारत के अच्छे संबंध हैं।

कोका कोला बोतलों में आनी हुई शुरू

आपने कोका कोला तो कई बार पी होगी। कांच की बोतल से लेकर प्लास्टिक की बोतल तक में वो बेची जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 12 मार्च 1894 को पहली बार कोका कोला बोतलों में बेचना शुरू हुई थी।

विज्ञापन

दांडी मार्च

12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी की दांडी मार्च आंदोलन की शुरुआत हुई थी, तभी उसके नाम के अंत में मार्च आता है। ये आंदोलन नमक कानून को तोड़ने के लिए किया गया था। 25 दिन की यात्रा के बाद 6 अप्रैल 1930 को दांडी पहुंच कर समुद्र तट पर नमक कानून तोड़ा गया।

यह भी पढ़ें: 11 March History: आया भयंकर तूफान, जिसमें गई हजारों जान, जापान में मच गया था कोहराम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola