UPSC NDA & CDS 1 2023: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस 1 के रजिस्ट्रेशन आज होंगे जाएंगे बंद, यहां क्लिक में जल्द करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

UPSC NDA I & CDS I
Edited By Niharika Gupta

UPSC NDA I & CDS I
UPSC NDA & CDS I 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 12 जनवरी, 2023 को यूपीएससी एनडीए और सीडीएस I 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और संयुक्त रक्षा सेवाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov के माध्यम से कर सकते हैं। अप्लाई करने का लिंक आज शाम 6 बजे तक एक्टिव रहेगा।
सभी उम्मीदवारों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और फिर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ना होगा। यूपीएससी एनडीए और एनए 1, सीडीएस 1, 2023 के तहत सीटों के बारे में अधिक जानकारी यहां दी गई है।
यूपीएससी एनडीए एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
यूपीएससी सीडीएस-1 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 12 जनवरी तक आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला/ एससी/ एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: