हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UPSC EPFO Recruitment 2023: यूपीएससी ईपीएफओ में 577 पदों पर भर्तियां, आवेदन शुक्ल के साथ इस तरह करें अप्लाई

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2023

UPSC EPFO Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ईपीएफओ (UPSC EPFO ) में असिस्टैंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर और इन्फोर्समेंट ऑफिसर/ अकाउंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 तक यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

EPFO में इनफोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पद पर नियुक्ति के लिए निकाली गई भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत भर्ती प्रक्रिया में सफल कुल 577 सफल उम्मीदवारों की तैनाती होगी। यूपीएससी के जरिए आयोजित कराई जा रही रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से EPFO में 418 पद पर इनफोर्समेंट ऑफिसर और 159 पद असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर को नौकरी मिलेगी।

और पढ़िए – BPSC Exam 2023: बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें योग्यता समेत क्या है प्रोसेस?

आवेदन शुल्क

ओबीसी व सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को मात्र 25 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में जमा कराने होंगे। बाकी आरक्षित वर्ग व महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

UPSC Recruitment 2023 Notification

Apply Here

UPSC EPFO Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे ओटीआर लिंक “One-time registration (OTR) for examinations of UPSC and online application” पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क जमा कराएं।
  • आवेदन फॉर्म सब्मिट करें और आवेदन का प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।

और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें