UPSC CMS Final Result 2022: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Niharika Gupta

UPSC CMS Final Result 2022
Edited By Niharika Gupta

UPSC CMS Final Result 2022
UPSC CMS Final Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन (CMSE) का फाइनल रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार”17 जुलाई, 2022 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 की लिखित परीक्षा (भाग- I) के परिणाम के आधार पर, इसके बाद अप्रैल से मई, 2023 तक आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण (भाग – II) , दो श्रेणियों के तहत सेवाओं / पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की निम्नलिखित सूची संलग्न है”।
आयोग द्वारा श्रेणी I में कुल 307 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है और श्रेणी II में नियुक्ति के लिए कुल 322 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: