UPPSC PCS Mains Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित किया है। जो उम्मीदवार संयुक्त राज्य / अपर सबऑर्डिनेट मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
यहां देखें इंटरव्यू प्रोसेस
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2022 तक लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिलों के केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 5311 अभ्यर्थियों में 1070 इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज में किया गया था। पीसीएस 2022 परीक्षा के जरिए 383 पदों पर भर्ती होनी है।
आयोग ने कहा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक वगैरह की डिटेल्स परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद जारी की जाएगी। 27 जुलाई को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 5954 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इनमें से 5796 ने ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
और पढ़िए –SSC CGL Tier I Result 2022: एसएससी सीजीएल टीयर I का परिणाम 2022 घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी से बाहर की महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट यूपी सरकार द्वारा योजित विशेष अपील संख्या 475 डी /2019 में हाईकोर्ट द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। प्रश्नगत मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्यर्थी जिन जिन पदों के लिए सफल हुए हैं, उन पदों के लिए अधिमान्यता एवं इंटरव्यू के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी। सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 मई 2023 को होगा।
UPPSC PCS Mains Result 2022: ऐसे करें चेक
- यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट सेक्शन में जाएं और होम पेज पर उपलब्ध UPPSC PCS Mains Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
- साक्षात्कार का विवरण आयोग द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 मार्च, 2022 को शुरू हुई थी और 16 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई। यह भर्ती अभियान संगठन में 250 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines