SSC CGL Tier I Result 2022: एसएससी सीजीएल टीयर I का परिणाम 2022 घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Niharika Gupta

ssc cgl 2022
Edited By Niharika Gupta

ssc cgl 2022
SSC CGL Tier I Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल टीयर I (SSC CGL Tier 1) परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- I), 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टीयर I परीक्षा 1 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2022 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। टियर-I परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को टियर-II परीक्षा में शामिल होने के लिए श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट किया गया है। परिणाम चेक करने के लिए, उपस्थित उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स चेक कर सकते हैं।
और पढ़िए –7th Pay Commission: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की ‘लॉटरी’, जानें- मिलेंगे कितने तोहफे
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 की टियर II परीक्षा 2 मार्च से 7 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी, जो मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जारी की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: