UPPSC New Exam Dates: असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया था। जिसके बाद से कैंडिडेट नई तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। क्योंकि असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ साथ टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) भर्ती की लिखित परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। TGT की परीक्षा 14 और 15 मई 2025 और PGT की परीक्षा 20 और 21 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। जानिए परीक्षा से जुड़ा ताजा अपडेट कहां पर देख सकते हैं।
नई तारीखों का ऐलान
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव पर नया अपडेट सामने आया है। टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख भी बदल गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन के लिए अब लिखित परीक्षा 16 और 17 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा टीजीटी की परीक्षा 14 व 15 मई और पीजीटी की परीक्षा 20 व 21 जून 2025 को कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: कॉरपोरेट में नौकरियों की बढ़ रही मांग, इन 3 सेक्टर्स में हुई सबसे ज्यादा हायरिंग
किस पोस्ट पर कितनी नौकरियां?
सिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1017 पदों के आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) के लिए 3539 पदों पर भर्तियां निकाली गईं। वहीं, प्रवक्ता (PGT) के लिए 624 पदों के लिए परीक्षा होनी है। जिसमें सिस्टेंट प्रोफेसर के लिए करीब एक लाख और टीजीटी-पीजीटी के लिए 13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। कैंडिडेट्स परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाएं प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ और आगरा के मंडल मुख्यालयों में आयोजित की जाएंगी। पहले असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 9 और 10 फरवरी को होनी थी। आपको बता दें कि तारीखों में बदलाव का एक कारण महाकुंभ भी है।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
21 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
23 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines