Union Bank में स्पेशल ऑफिसर के 500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें एलिजिबिलिटी

Union Bank SO Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 500 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Union Bank SO Recruitment 2025
विज्ञापन

Union Bank SO Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 500 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई 2025 है।

Union Bank SO Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल

विज्ञापन

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी:

– असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट): 250 पद

– असिस्टेंट मैनेजर (आईटी): 250 पद

विज्ञापन

Union Bank SO Recruitment 2025: योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी जानकारी यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

Union Bank SO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को 177 (GST सहित) आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अन्य सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1180 (GST सहित) रखा गया है।

विज्ञापन

भुगतान के तरीके:
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल वॉलेट्स आदि के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।

Union Bank SO Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?

विज्ञापन

1. सबसे पहले यूनियन बैंक की वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।

2, इसके बाद “Recruitments” सेक्शन में जाएं और “Click to View Current Recruitment” पर क्लिक करें।

विज्ञापन

3. यहां Specialist Officer (SO) भर्ती लिंक को चुनें और “Apply Online” पर क्लिक करें।

4. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

विज्ञापन

5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

6. आप भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

विज्ञापन

Union Bank SO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी:

विज्ञापन

– ऑनलाइन परीक्षा

– ग्रुप डिस्कशन (अगर आयोजित हुआ)

विज्ञापन

– एप्लिकेशन की स्क्रीनिंग

– पर्सनल इंटरव्यू

विज्ञापन

Union Bank SO Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न (Online Test Pattern)

परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे:

विज्ञापन

– क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

– रीजनिंग

विज्ञापन

– इंग्लिश लैंग्वेज

– प्रोफेशनल नॉलेज (जिस पद के लिए आवेदन किया गया हो उससे संबंधित विषय)

विज्ञापन

नोट: अंग्रेजी भाषा को छोड़कर बाकी सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ