RRB Group D Exam Dates 2025: ग्रुप डी परीक्षा के ल‍िए र‍िवाइज्‍ड शेड्यूल जारी, यहां चेक करें

RRB ने ग्रुप डी (Group D Post) के ल‍िए अपडेटेड शेड्यूल जारी क‍िया है. पुराने शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 1 से 16 जनवरी 2026 में होने वाली थी. रेलवे भर्ती परीक्षा के ल‍िए अप्‍लाई करने वाले उम्‍मीदवार यहां र‍िवाइज्‍ड शेड्यूल चेक करें.

RRB Group D Exam date revised

परीक्षा की तारीख में बदलाव

विज्ञापन

RRB Group D Exam New Dates 2025 : रेलवे र‍िक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 32438 वैकेंसी जारी की थी, ज‍िसके ल‍िए जनवरी 2026 में परीक्षा (RRB Group D recruitment exam) होने वाली थी. अगर आपने भी इस वैकेंसी के ल‍िए आवेदन क‍िया है तो ये खबर आपके बेहद काम की है. क्‍योंक‍ि रेलवे र‍िक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने परीक्षा की तारीखों में कुछ बदलाव क‍ि‍ए हैं. RRB की आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर मौजूद नए शेड्यूल के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 (RRB Group D exam 2025) अब 8 जनवरी, 9 जनवरी और 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2025 को होगी.

यह भी पढ़ें : हाइड्रोजन ट्रेन का ड्राइवर कैसे बनते हैं? कौन सा कोर्स है जरूरी? कितनी होगी सैलरी? जानें

विज्ञापन

इससे पहले यह परीक्षा 1 जनवरी से 16 जनवरी 2026 को होने वाली थी. बता दें क‍ि RRB ग्रुप D भर्ती 2025 के तहत कुल 32438 वैकेंसी जारी की गई थी. पोस्ट-वाइज वैकेंसी ब्रेक-अप यहां देख सकते हैं.

इन पदों पर न‍िकाली थी रेलवे ने वैकेंसी

पॉइंट्समैन-B: 5,058
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन): 799
असिस्टेंट (ब्रिज): 301
ट्रैक मेंटेनर Gr. IV: 13,187
असिस्टेंट P-वे: 247
असिस्टेंट (C&W): 2,587
असिस्टेंट TRD: 1,381
असिस्टेंट (S&T): 2,012
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल): 420
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल): 950
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल): 744
असिस्टेंट TL & AC: 1,041
असिस्टेंट TL & AC (वर्कशॉप): 624
असिस्टेंट (वर्कशॉप) (मैकेनिकल): 3,077
कुल वैकेंसी: 32,438

बता दें क‍ि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB लेवल 1 पदों के लिए उम्मीदवारों को भर्ती करने के लिए ग्रुप D परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, S&T, TRD), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, पॉइंट्समैन और अन्य टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पद शाम‍िल हैं.

विज्ञापन

RRB Group D Exam Date 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें ?
RRB ग्रुप D परीक्षा तिथि 2025 PDF या परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • RRB की रीजनल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर, उपलब्ध डेट शीट लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एक PDF दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ