GOVT Job: फाइनेंस म‍िन‍िस्‍ट्री में नौकरी का मौका, 1.50 लाख होगी सैलरी

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके ल‍िए अच्‍छी खबर है. फाइनेंस म‍िन‍िस्‍ट्री में जॉब वैकेंसी है. इन पदों के ल‍िए परीक्षा आयोज‍ित नहीं होगी. स‍िर्फ इंटरव्‍यू के आधार पर सेलेक्‍शन होगा.

sarkari jobs

स‍िर्फ इंटरव्‍यू देकर सरकारी नौकरी पाने का मौका

Sarkari Naukari Without Exam : वित्त मंत्रालय यंग प्रोफेशनल्स और कंसल्टेंट्स के लिए कुल 57 पदों पर भर्ती कर रहा है. आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख अब करीब आ रही है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के अपना आवेदन पूरा कर लें, क्योंकि आवेदन विंडो 27 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी. यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जा रही है, जिसकी अधिकतम अवधि 5 साल तक होगी. हालांकि, अनुभव और काम को देखते हुए, यह समय युवाओं के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

क‍िन पदों पर आवेदन कर सकते हैं?

  • सीनियर कंसल्टेंट के पद के लिए 5 से 9 साल का अनुभव जरूरी है और ज्‍यादा से ज्‍यादा उम्र की सीमा 40 साल है. इस पद के लिए चुने जाने पर हर महीने लगभग 120000 रुपये मिलेंगे.
  • स्पेशल असाइनमेंट कंसल्टेंट के पद के लिए 9 साल या उससे ज्‍यादा का अनुभव जरूरी है. इस पद के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा उम्र की सीमा 45 साल है और सैलरी हर महीने 150000 तक हो सकती है.
  • कंसल्टेंट के पद के लिए 3 से 5 साल का अनुभव जरूरी है और उम्र की सीमा 35 साल है. इस पद पर लगभग 1 लाख की मासिक सैलरी मिलेगी.
  • यंग प्रोफेशनल के पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए और उनकी उम्र ज्‍यादा से ज्‍यादा 30 साल होनी चाहिए. चुने गए उम्मीदवारों को लगभग 70000 की मासिक सैलरी मिलेगी.

आवेदन प्रक्रिया क्या है?
अप्लाई करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले वित्त मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mofapp.nic.in पर जाना होगा. उन्हें नए यूजर रजिस्ट्रेशन के जरिए अपना नाम, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करना होगा. इसके बाद, उन्हें लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.

जरूरी योग्यताएं क्या हैं?
वित्त मंत्रालय की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए, उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, IT या कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. MBA (फाइनेंस) या LLM डिग्री वाले उम्मीदवार भी एलिजिबल हैं. इस पद के लिए अनुभव की भी जरूरत है. योग्यताओं के बारे में पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है.

सिलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा?
उम्मीदवारों का सिलेक्शन दो स्टेज में होगा. पहले स्टेज में एप्लीकेशन की जांच की जाएगी. इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में उनके अनुभव, ज्ञान और काम के परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ