SSC MTS & Havaldar recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने उन उम्मीदवारों के लिए अधिसूचना जारी की है जो मल्टी-टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
अधिसूचना के अनुसार एसएससी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाएगा। किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जानें कौन कर सकता है अप्लाई
एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 25/27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एसएसी एमटीएस व हवलदार एग्जाम 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SSC MTS & Havaldar recruitment 2023: इस तरह से करें अप्लाई
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अपने अकाउंट में लॉग इन करें
- आवेदन पत्र भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
जानें एग्जाम डेट
एमटीएस और हवलदार पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। यह परीक्षा सितंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
3 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines