---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

MPESB Recruitment 2023: एमपी ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम के लिए यहां चेक करें जरूरी डिटेल्स

MPESB Group 4 Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4 भर्ती अभियान के उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। हॉल टिकट ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2023 के लिए जारी किए गए हैं। और पढ़िए – MP Police […]

---विज्ञापन---

MPESB Group 4 Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4 भर्ती अभियान के उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। हॉल टिकट ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2023 के लिए जारी किए गए हैं।

और पढ़िए – MP Police Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली भर्तियां, अप्लाई करने के लिए यहां चेक करें डिटेल्स

---विज्ञापन---

जिन आवेदकों ने एमपीईएसबी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई से 18 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक

---विज्ञापन---

MPESB GROUP 4 Recruitment 2023: इस तरह से करें डाउनलोड

  • MPESB आधिकारिक पोर्टल, esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड टैब ढूंढें और विकल्प चुनें।
  • उस विकल्प का चयन करें जिसमें ‘समूह 4 सहायक ग्रेड 3 स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023’ का उल्लेख है।
  • अपने पंजीकृत आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड के लिए एक लिंक दिखाया जाएगा, उसे चुनें और हॉल टिकट डाउनलोड करें।

इस बीच, आज मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की आखिरी तारीख है। एमपीईएसबी का लक्ष्य पुलिस कांस्टेबल स्तर पर कुल 7,411 पदों को भरना है। एक बार आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद, उम्मीदवार 15 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे। भर्ती नोटिस के अनुसार, परीक्षा 12 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।

First published on: Jul 10, 2023 04:35 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola