SSC GD PET Admit Card 2023: एसएससी जीडी पीईटी टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहां चेक करें जरूरी डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

SSC GD PET Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

SSC GD PET Admit Card 2023
SSC GD PET Admit Card 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एसएससी जीडी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। उम्मीदवार जो सीएपीएफ में सीटी (GD) परीक्षा -2022 के पीएसटी/पीईटी इवेंट, असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) और एनसीबी में सिपाही के लिए उपस्थित होंगे, वे सीआरपीएफ की आधिकारिक साइट crpf.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पीईटी/पीएसटी परीक्षा 24 अप्रैल से 8 मई, 2023 तक आयोजित की जानी है। पीएसटी/पीईटी चरण के लिए ई-प्रवेश पत्र शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों द्वारा सीआरपीएफ की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को पीएसटी/पीईटी के समय ई-प्रवेश पत्र की कॉपी लानी होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
इस भर्ती के जरिए एसएससी जीडी कांस्टेबल 50187 पदों पर भर्ती होगी। इसके जरिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ), सेंट्रल रिजर्व्ड पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), इंडो तिब्बतन बॉर्डर फोर्स (आईटीबीपी), असम राइफल्स, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) में भर्ती होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: