SSC GD Exam Date Out: स्टाफ सेलेक्शन जनरल ड्यूटी 2025 भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। SSC GD परीक्षा की तारीख को संशोधित किया गया, जिसके बाद से उम्मीदवारों का नई तारीखों के ऐलान का इंतजार था। लेकिन उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। नए अपडेट के मुताबिक, अब परीक्षाएं 4 फरवरी से शुरू की जाएंगी, जिसके लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड से संबंधित नए अपडेट के लिए आयोग की ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं।
क्या रहेगा नया शेड्यूल?
कांस्टेबल जीडी भर्ती की लिखित परीक्षाएं अब 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को कराई जाएंगी। यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी समेत 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कराई जाएगी, जो पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। अभी केवल 4 फरवरी को जिस शहर में परीक्षा होगी उसके लिए ‘सिटी स्लिप’ जारी की गई है। बाकी परीक्षाओं की स्लिप परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें: UPPSC New Exam Dates: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा की नई डेट जारी, कैंडिडेट यहां देखें पूरी जानकारी
39481 पदों पर भर्तियां
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए कुल पोस्ट की संख्या 39481 है। कुल भर्तियों में इस साल पुरुषों के लिए पदों की संख्या 35612 रखी गई है। वहीं, महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 3869 पोस्ट हैं। जिन विभाग में भर्तियां निकली हैं उसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), असम राइफल्स (AR), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) शामिल है।
परीक्षा का क्या रहेगा पैटर्न?
परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे, जिनकी संख्या 80 होगी। हर सवाल 2 नंबर का होगा, जिसमें से हर एक गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। भर्तियों से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। शेड्यूल चेक करने के लिए उम्मीदवारों को साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
संबंधित खबरें
SBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
16 hrs agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
6 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
12 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
14 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
16 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
16 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
17 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
17 days agoअग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines