SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

ssc gd constable recruitment result 2025
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। उम्मीद है कि आयोग इस महीने परीक्षा के परिणाम घोषित कर देगा।

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी, और इसमें जनरल नॉलेज (GK), लैंग्वेज (अंग्रेजी/हिंदी), मैथ्स और इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग पर सेक्शन शामिल थे। हर एक सेक्शन में 20 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न थे, जिनमें से हर एक प्रश्न के लिए 2 अंक थे। वहीं, हर एक गलत गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग थी।

Advertisment

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कहां देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in पर अपने SSC GD कांस्टेबल परिणाम 2025 की जांच कर सकेंगे।

SSC GD Constable Result 2025: जानें कैसे चेक करें रिजल्ट?

विज्ञापन

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक एसएससी वेबसाइट: ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

विज्ञापन

स्टेप 3: अब आप उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा हो “एसएससी जीडी रिजल्ट 2025: पीईटी/पीएसटी के लिए योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट”।

स्टेप 4: इसके बाद एसएससी जीडी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

स्टेप 5: पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।

स्टेप 6: आप भविष्य के लिए अपने रिजल्ट को सेव कर लें।

विज्ञापन

SSC GD Constable Result 2025: रिजल्ट के बाद क्या होगा?

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) पास करने वाले उम्मीदवार चयन के अगले चरणों में आगे बढ़ेंगे, जिसमें शामिल हैं:

विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

विज्ञापन

मेडिकल टेस्ट

ये परीक्षण उपलब्ध विभिन्न भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और मेडिकल उपयुक्तता का आकलन करेंगे। इन परीक्षणों की तारीखें, साथ ही साथ स्थानों को आधिकारिक SSC वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के कुल 39,481 पदों को भरना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ