SSC GD Constable Bharti 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल के 75,768 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इस भर्ती अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), इंडो में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने के लिए तैयार है। 24 नवंबर को तिब्बती सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी), और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आयोग की आधिकारिक साइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। नीचे इस भर्ती अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां हैं।
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 नवंबर होगी और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 दिसंबर, 2023 निर्धारित की गई है।
परीक्षा कब आयोजित होगी?
अधिसूचना के अनुसार, SSC GD Constable Bharti 2023 के लिए परीक्षा फरवरी, 2024 में आयोजित की जाएगी। हालांकि, एसएससी ने परीक्षा की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है।
आयु सीमा
SSC GD कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त, 2023 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। आयु सीमा की पूरी जानकारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Sarkari Naukri का सुनहरा मौका, यहां निकली है कई पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरु
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। हालांकि महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और पूर्व सैनिक (ESM) के उम्मीदवारों को किसी प्रकार को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
SSC GD Constable Bharti 2023: परीक्षा पैटर्न
जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा जिसमें 80 प्रश्न शामिल होंगे, प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होंगे। प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे और अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न में रीजनिंग, मैथ्स, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी/हिंदी विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
5 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
6 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
10 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
14 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
15 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines