Sarkari Naukri का सुनहरा मौका, यहां निकली है कई पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरु

Sarkari Naukri: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने महत्वपूर्ण सांख्यिकी सहायक पदों के लिए आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू होगी।

Sarkari Naukri

रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती। (File Photo)

Sarkari Naukri: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने 234 महत्वपूर्ण सांख्यिकी सहायक पदों (Vital Statistics Assistant Post)के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 नवंबर को शुरू होगी और रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। जबकि, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 दिसंबर तक इन पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

आवेदन की तारीख

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर से 27 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने इस पर्भी पक्रिया के तहत कुल 234 पदों को भरेगा। इनमें अगल-अलग पोस्ट शामिल है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या सांख्यिकी के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान होना चाहिए।

OSSC Recruitment 2023: नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले ओएसएससी की आधिकारिक साइट ossc.gov.in पर जाएं।

इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा।

फिर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे, महत्वपूर्ण सांख्यिकी सहायक पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

अब, अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।

आवेदन पत्र को पूरे ध्यान से भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र को भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं।

पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना यहां क्लिक करके डाउनलोड करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ