SSC GD Constable Bharti 2022: कर्मचारी चयन आयोग ( SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 के अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। SSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि अब 45,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पहले पदों की संख्या 24 हजार थी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार SSC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आपको बता दें स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से सैनिक बलों में जीडी कॉन्स्टेबल के पद पर निकली वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इस वैकेंसी में सीएपीएफ, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी-जीडी रैंक के पदों पर भर्तियां होती है।
एग्जाम डेट
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 की तिथि की घोषणा के साथ ही साथ कई अन्य परीक्षाओं के लंबित चरणों के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग की सूचना के मुताबिक सीजीएल परीक्षा 2021 का स्किल टेस्ट राउंड 4 और 5 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें की कर्मचारी चयन आयोग यानि SSC में इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार का 10वीं यानी मैट्रिक पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए 01 January, 2023 तक उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों का जन्म 02 January, 2000 से पहले और 01 January, 2005 से बाद में ना हुआ हो। वहीं SC/ST कैटेगरी के लिए 5 साल और OBC कैटेगरी के लिए 3 साल छूट उम्र सीमा में दी गई है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए SSC GD Constable Recruitment 2022 नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्क
आवेदकों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
SSC GD Constable 2022: इस तरह करें आवेदन
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें।
- पोस्ट चुनें, एप्लीकेशन फॉर्म के लिए आगे बढ़ें।
- संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
चयन प्रक्रिया
SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।
वेतनमान
बता दें की NCB में सिपाही के पद के लिए लेवल-1 (18,000 से 56,900 रुपये) तक Salary दिया जाएगा। वहीं अन्य सभी पदों के लिए लेवल – 3 (21,700-69,100 रुपये) तक का Salary दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines