SSC Exams 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। आयोग ने अगले साल यानी 2023 में होने वाली SSC की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। एसएससी परीक्षा कब कब कौनसी परीक्षा होनी है इसके लिए नोटिस जारी कर के बता दिया गया है। उम्मीदवार CGL, CHSL, Constable GD और Stenographer के पदों से जुड़ी तारीखों को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
बता दें स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से कई भर्तियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। SSC की ओर से सीजीएल सीएचएसएल के लिए स्किल टेस्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार SSC CGL 2021 के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 4 जनवरी 2023 से 5 जनवरी 2023 तक होगा।
वहीं जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कॉन्स्टेबल जीडी के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक होगी। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 15 फरवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक होगा। इसके अलावा सीएचएसएल स्किल टेस्ट 6 जनवरी 2023 को होगा।
सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड जारी
एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम, टियर 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर विजिट कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें रोल नंबर और आईडी या नाम और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में 1 से 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी।
भर्ती का विवरण
इस बार कॉन्स्टेबल के कुल 24,396 पदों पर वैकेंसी जारी हुई है। इनमें पुरुष कॉन्स्टेबल के 21,579 और महिला कॉन्स्टेबल के 2,626 पद हैं। BSF में 10,497, सीआईएसएफ में 100, CRPF में 8,911, SSB में 1,284, ITBP में 1,613, एआर में 1697 और एसएसएफ में 103 वैकेंसी है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines