SSC CHSL Notification 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 6 दिसंबर 2022 को एसएससी सीएचएसएल 2023 आवेदन पत्र का लिंक ssc.nic.in पर एक्टिव कर दिया। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और डेबिट या क्रेडिट कार्ड से आवेदन शुल्क का भुगतान करके उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन के मुताबिक करीब 4500 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। नोटिफिकेशन (SSC CHSL 2022 Notification) ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 4 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, एप्लीकेश करेक्शन विंडो 9 जनवरी से 10 जनवरी तक खुली रहेगी। SSC CHSL टियर-1 परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 को आयोजित होने वाली है। टियर-2 परीक्षा का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यहां देखें जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 06 दिसंबर 2022
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 04 जनवरी 2023
- ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 05 जनवरी 2023
- ऑफलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 06 जनवरी 2023
- एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की तारीख: 09-10 जनवरी 2023
- ऑनलाइन परीक्षा तिथि पेपर I: फरवरी / मार्च 2023
SSC CHSL Vacancy 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
SSC CHSL 2022 परीक्षा के जरिए एसएससी लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर लगगभग 4500 रिक्तियां भरी जाएंगी.
वैकेंसी डिटेल्स
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के जरिए करीब 4500 पदों को भरा जाएगा।
योग्यता
12वीं पास उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदन फीस
आवेदन फीस 100 रुपये है। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें फीस के भुगतान से छूट दी गई है।
इतना मिलेगा वेतन (SSC CHSL Pay Scale)
- लॉअर डिवीजन क्लर्क (LDC) या जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) – 19,900-63,200 रुपये (लेवल- 2)
- पोस्टल असिस्टेंट (PA) या सोर्टिंग असिस्टेंट (SA) – 25,500-81,100 रुपये (पे लेवल-4)
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) – 25,500-81,100 रुपये (पे लेवल-4) और 29,200-92,300 रुपये (लेवल-5)
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए – 25,500-81,100 रुपये (पे लेवल-4)
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Register के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी सबमिट कर लॉग इन जनरेट करें।
- अब लॉग इन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन फीस जमा कर एप्लीकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines