हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SSC CGL final answer key: एसएससी सीजीएल परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

विज्ञापन
CUET UG 2023

SSC CGL final answer key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 29 मई को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या सीजीएल 2022 की फाइनल आंसर-की जारी की। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर- की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए इंडियन नेवी में नौकरी पाने का शानदार मौका, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां चेक करें…

एसएससी सीजीएल का फाइनल रिजल्ट 13 मई, 2023 को घोषित किया गया था। एसएससी सीजीएल टीयर 2 परीक्षा 62,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए 02 से 07 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। एसएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार फाइनल आंसर-की का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 29 मई शाम 4 बजे से 12 जून 2023 शाम 4 बजे तक के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

एसएससी सीजीएल 2022 फाइनल आंसर-की चेक करने का सीधा लिंक

SSC CGL final answer key 2022: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2022 (टियर- II) – उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट के साथ फाइनल आंसर-की अपलोड करना” पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आंसर-की चेक और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ेंः DRDO recruitment 2023: डीआरडीओ में निकली नौकरियां, यहां चेक करें नोटिफिकेशन

विज्ञापन

एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2022 टीयर I और टीयर II परीक्षाओं के बाद कुल 1,83,467 उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट कैलकुलेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से 36,001 उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएलई 2022 परीक्षा के तहत अधिसूचित विभिन्न रिक्तियों के लिए अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola