Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए इंडियन नेवी में नौकरी पाने का शानदार मौका, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां चेक करें प्रोसेस

indian navy recruitment 2023

indian navy recruitment 2023

विज्ञापन

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: भारतीय नौसेना आज, 29 मई को 1,638 अग्निवीर पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून तक agiveernavy.cdac.in पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1365 अग्निवीरों की भर्ती होगी। इसमें से 273 वैकेंसी महिलाओं के लिए है।

 और पढ़िए – NTPC Recruitment 2023: एनटीपीसी में 300 पदों पर निकली वैकेंसी, करीब 1.5 लाख तक होगी सैलरी, यहां करें अप्लाई

विज्ञापन

जानें कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उन्हें गणित + भौतिकी के साथ कक्षा 12 पास होना चाहिए और इनमें से एक विषय: जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध और मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

जानें आयु सीमा

आवेदकों का जन्म 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

विज्ञापन

जानें आवेदन शुल्क और एग्जाम पैटर्न

नोटिफिकेशन के मुताबिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 100 से अधिक प्रश्न होंगे। जिनके लिए 1 अंक निर्धारित होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी यानि कि किसी भी सवाल का गलत जवाब देने पर 1/3 अंक सही उत्तर से काट लिया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपए का शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र लिंक के लिए आवेदक भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती पोर्टल पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर CAREER AND JOB के लिंक पर क्लिक करें।
  • Indian Navy Recruitment 2023 के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।

   और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ