SBI Recruitment 2024: अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि SBI ने देश भर में 14000 से ज्यादा क्लर्क के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस पदों में से 13700 पदों रेगुलर हैं, जबकि बाकी बैकलॉग पद हैं। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहां आपको इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
किन राज्यों में है वैकेंसी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 14,191 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिनमें से 13,735 पद रेगुलर हैं । ये भर्तियां अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध हैं, जिनमें लखनऊ/नई दिल्ली क्षेत्र के लिए 1,894 पद, भोपाल सर्कल में 1,317 पद, कोलकाता में 1,254 पद, बिहार में 1,111 पद और लेह लद्दाख क्षेत्र में 50 पद शामिल हैं। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 7 जनवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन कर सकते हैं।
ऐज लिमिट और योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 1 अप्रैल, 2024 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित समान योग्यता का सर्टिफिकेट या किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (IDD) वाले कैंडिडेट के लिए 31 दिसंबर, 2024 तक इसे पूरा करना जरूरी है।
jobs
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- इसके लिए आप SBI की ऑफिशियल वेबसाइट, sbi.co.in पर जाएं।
- इसके बाद नीचे स्क्रोल करके करियर सेक्शन पर जाएं।
- यहां ज्वॉइन SBI सेक्शन में करंट ओपनिंग को चुनें और रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर को अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
यह भी पढ़ें – 5 महीने रहा जॉबलैस! फिर Graphic Designer से Auto Driver बना शख्स; जानें पूरी कहानी
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
5 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
11 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
13 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
15 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
15 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
16 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
16 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
16 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines