SBI Clerk 2023 Notification,एसबीआई में भर्ती का मौका, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

SBI Job 2023 Update

SBI Job 2023 Update

विज्ञापन

SBI Clerk 2023 Notification: भारतीय स्टेट बैंक जूनियर एसोसिएट्स के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए हर साल एसबीआई क्लर्क की परीक्षा निकलती है, जिनमें चुने गए उम्मीदवारों को पूरे भारत में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में काम करने का अवसर मिलता है। एसबीआई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। एसबीआई क्लर्क 2023 अधिसूचना का पीडीएफ सीधा लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2023

एसबीआई क्लर्क परीक्षा की अधिसूचना जल्द ही निकलने की उम्मीद है। एसबीआई बैंक जूनियर एसोसिएट्स पदों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पास होने के बाद, एसबीआई में क्लर्क के रूप में चुने गए उम्मीदवारों को कैशियर, जमाकर्ता और अन्य पदों के लिए चुना जाएगा। इस आवेदन को बैंक करियर पोर्टल की मदद से आसानी के साथ किया जा सकता है।

Advertisment

आवेदन करने का ऑनलाइन पोर्टल

एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन sbi.co.in/web/careers पोर्टल पर किया जाएगा। पिछले साल एसबीआई क्लर्क परीक्षा की अधिसूचना सितंबर में जारी की गई थी।

आवेदनकर्ता की योग्यता

एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए 20 से 28 साल की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन की फीस और अन्य जानकारियां अधिसूचना में जारी की जाएगी।

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने का तरीका

1. sbi.co.in/web/careers पोर्टल पर जाएं।

विज्ञापन

2. क्लर्क भर्ती टैब खोलें।

3. टैब खोलकर सूचना रजिस्टर करें।

विज्ञापन

4. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।

5.आवेदन फॉर्म में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करके फीस जमा करें।

विज्ञापन

6.फॉर्म जमा करने के बाद एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ