State Bank में निकलीं बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट लड़के लड़कियां इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

SBI Apprentice Recruitment 2023: क्या आप भी बैंक की नौकरी ढूंढ़ रहे हैं? अगर हां, तो अब आपके लिए एक खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ऐसे में 6 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकेगी। बैंक ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी बैंक की जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सरल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आइए एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के एलिजिबिलिटी, अवेदन शुल्क और सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानते हैं।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। यहां जाकर आप आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म को 1 सितंबर से 21 सितंबर, 2023 तक भर सकते हैं।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आप स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को अपनाकर फॉर्म भर सकते हैं। आखिर में इसके लिए आपको शुल्क चुकानाा होगा, जो जनरल, ओबीसी और EWS के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है। जबकि, PWD, एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी। इनके लिए फीस में छूट दी जाती है। आप अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती को ऑनलाइन लिखित परीक्षा के तहत किया जाएगा। ये परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2023 में हो सकती है। इस दौरान 100 मार्क्स के 100 सवाल आएंगे, जिसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। जनरल के लिए इंग्लिश एग्जाम के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में पेपर सेट उपलब्ध होगा। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मणिपुरी, मराठी, असमिया, तेलुगु, बंगाली, तमिल, कोंकणी और उड़िया में परीक्षा दे सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: