कैसे करें अप्लाई?
- SSC के ऑफिशियल पोर्टल, ssc.gov.in पर जाएं.
- अगर आप नए यूजर हैं तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें. मौजूदा यूजर्स अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन कर सकते हैं.
- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्ज़ामिनेशन (SSC CGL) 2026 के एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- जरूरी पर्सनल, एजुकेशनल और कम्युनिकेशन डिटेल्स ध्यान से भरें.
- अपने पसंदीदा एग्जाम सेंटर और दूसरे जरूरी ऑप्शंस को सिलेक्ट करें.
- निर्धारित फॉर्मेट में लाइव फोटोग्राफ और स्कैन की हुई सिग्नेचर अपलोड करें.
- एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिव्यू करें और सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स वेरिफाई करें.
- अवेलेबल ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए एप्लिकेशन फीस का पेमेंट तुरंत करें.
- एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें.
- फ्यूचर रेफरेंस के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड और सेव कर लें.
SSC Reopens CGL 2026 Application Window: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो फिर से खोल दी है. इससे उन कैंडिडेट को एक और मौका मिला है जो तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे.
कई कैंडिडेट्स की डेडलाइन हुई मिस
कमीशन के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, SSC CGL 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू में 21 मई से 22 जून 2026 तक खुला था. इस दौरान 28 लाख से ज्यादा कैंडिडेट ने अपने एप्लीकेशन जमा किए. हालांकि, एसएससी को ऐसे कई उम्मीदवारों से अनुरोध मिले जो अलग-अलग कारणों से वक्त पर अप्लाई नहीं कर पाए थे.
यह भी पढ़ें- दिल्ली से देहरादून रोड ट्रिप का बना रहे हैं प्लान? जानिए एक्सप्रेसवे पर कितना चुकाना होगा टोल टैक्स
SSC ने लिया अहम फैसला
इन अनुरोधों पर विचार करते हुए और उम्मीदवारों के हित में, कमीशन ने कुछ समय के लिए एप्लीकेशन पोर्टल फिर से खोलने का फैसला किया. उम्मीदवार अब 25 जून 2026 को रात 11:00 बजे तक अपने ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं. उम्मीद है कि इस एक्सटेंशन से उन हजारों कैंडिडेट्स को फायदा होगा जो पहले की डेडलाइन मिस कर गए थे.
फीस पेमेंट की तारीख
SSC ने एप्लीकेशन से जुड़े शेड्यूल में भी बदलाव किया है. ऑनलाइन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख बढ़ाकर 26 जून 2026 कर दी गई है, जबकि एप्लीकेशन में सुधार (करेक्शन) के लिए विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी. इस दौरान कैंडिडेट अपने जमा किए गए फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ये भी साफ किया है कि जहां भी ओरिजिनल परीक्षा नोटिस में क्लोजिंग डेट (आखिरी तारीख) का जिक्र था, वहां अब योग्यता तय करने के लिए 25 जून 2026 को ही बदली हुई कट-ऑफ डेट माना जाएगा.
वक्त पर भर लें फॉर्म
इन बदली हुई तारीखों के अलावा, ओरिजिनल SSC CGL 2026 नोटिफिकेशन में बताई गई बाकी सभी शर्तें और योग्यता की जरूरतें वैसी ही रहेंगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आखिरी समय में आने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय सीमा से काफी पहले ही अपने एप्लीकेशन पूरे कर लें.
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines