स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी SBI PO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो लोग बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे उनके लिए यह एक बड़ा अवसर माना है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 तय की गई है. ऐसे अभ्यर्थी जो देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में अधिकारी स्तर की नौकरी पाना चाहते हैं, उन्हें चाहिए ककि लास्ट डेट से पहले ही आवेदन कर दें, ताकि किसी तरह की देरी उनसे यह मौका न छीन लें.
यह भी पढ़ें:BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का बड़ा मौका,
किस वर्ग के लिए कितनी सीटें और कौन कर सकता है आवेदन?
- इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए पदों का बंटवारा भी तय किया गया है. जानकारी के अनुसार एससी के लिए 234, एसटी के लिए 144, ओबीसी के लिए 390, ईडब्ल्यूएस के लिए 144 और सामान्य वर्ग के लिए 588 पद निर्धारित किए गए हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए.
- उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी.
- वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी.
- शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना जरूरी है.
- जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और बैंकिंग क्षेत्र में अधिकारी पद पर काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती काफी अहम मानी जा रही है.
- इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ध्यान से पढ़नी चाहिए.
कैसे होगा सिलेक्शन
SBI PO भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण यानी फेज-1 प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा एक घंटे की होगी. प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फेज-2 मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. मेन्स में कुल 170 प्रश्न 200 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि तीन घंटे रहेगी. इसके बाद फेज-3 होगा, जिसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू होगा. संभावना है कि फेज-1 परीक्षा अगस्त, फेज-2 सितंबर और फेज-3 अक्टूबर या नवंबर में आयोजित की जा सकती है. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन के साथ-साथ तैयारी भी तुरंत शुरू कर देनी चाहिए.
आवेदन से पहले इसे जरूर जानें
SBI PO भर्ती फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार इन जरूरी बातों को ध्यान से समझ लें:
- कुल पद: 1500
- आवेदन शुरू: 18 जून 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख: 8 जुलाई 2026
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास
- आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को छूट: ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट
- आवेदन शुल्क: एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं, जबकि जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा.
- सलाह: आवेदन करने से पहले फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक दस्तावेज और पहचान पत्र तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: AIIMS में शुरू हुआ कॉमन Recruitment एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन,
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines