खबर की मुख्य बातें:-

  • सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते कई बड़ी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है.
  • IBPS PO, IBPS SO, बैंक ऑफ इंडिया, यूपी फॉरेस्ट गार्ड और CCI जैसी भर्तियों में आवेदन का आखिरी मौका नजदीक है.
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें.

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि इसी हफ्ते कई हड़ी सरकारी भर्तियां के आवेदन की आखिरी तारीख इस हफ्ते तक पूरी हो जाएगी. सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले युवाओं के लिए जरूरी है कि वक्त रहते वह तमाम भर्तियों के बारे में जानें और वक्त रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. बता दें कि ये भर्तियां उन उम्मीदवारों के लिए काफी खास है, जो बैंकिंग, राज्य सरकार और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी का सपना देखते हैं और उसकी तैयारियों में लगे हुए हैं. इस हफ्ते जिन भर्तियों की लास्ट डेट पूरी होने वाली है, उसमें- IBPS PO, IBPS SO, यूपी फॉरेस्ट गार्ड, बैंक ऑफ इंडिया और CCI जैसी महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल है. अगर आप भी इन भर्तियों में अपना अच्छा भविष्य बनाना चाहते हैं, तो भी आखिरी डेट जानें और वक्त से पहले अप्लाई कर लें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर की भर्ती शुरू, ₹1.42 लाख

---विज्ञापन---

IBPS PO Recruitment 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए IBPS PO भर्ती 2026 एक शानदार अवसर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के कुल 6715 पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही, उम्मीदवारों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर आखिरी तारीख यानी 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी.

---विज्ञापन---

बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका

बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए बैंक ऑफ इंडिया में भी नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है. बैंक ने क्रेडिट ऑफिसर के 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती अलग-अलग स्केल जैसे MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV के तहत की जा रही है. बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. चुने गए उम्मीदवरों को ₹64,820-₹1,20,940 (पे स्केल पदानुसार) महीने का वेतन दिया जाएगा. बता दें कि उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी जानकारी जरूर जान लें. याद रखें इस भर्ती के लिए लास्ट डेट 20 जुलाई तय की गई है.

---विज्ञापन---

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यूपी फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ भर्ती 2026 एक बड़ा मौका है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से इस भर्ती के जरिए 708 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास यूपी पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है. इसके साथ ही कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना भी जरूरी है. पीईटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. साथ ही, याद रखें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये तक निर्धारित शुल्क जमा करना होगा.

---विज्ञापन---

IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर वैकेंसी 2026

बैंक में बढ़े लेवल पर नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए IBPS Specialist Officer (SO) Recruitment 2026 एक बेहतरीन अवसर है. इस भर्ती के मदद से सरकारी बैंकों में कुल 745 पदों को भरा जाएगा. इनमें आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर और पर्सनल/एचआर ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं. इन भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर ibpsreg.ibps.in पर लास्ट डेट 21 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

CCL वैकेंसी 2026

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI) ने भी कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट अकाउंटेंट समेत 148 पदों को भरा जाएगा. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग रखी गई है. बीटेक, एमसीए, एमबीए, मास्टर डिग्री, बीएससी, कॉमर्स और ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2026 से पहले अधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in फॉर्म भर दें.

एक नजर में देखें:-

भर्ती का नामसंस्थाकुल पदयोग्यताआवेदन की आखिरी तारीख
IBPS PO Recruitment 2026इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS)6715 पदमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, आयु 20 से 30 वर्ष21 जुलाई 2026
Bank of India Credit Officer Recruitment 2026बैंक ऑफ इंडिया750 पदपद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता20 जुलाई 2026
UP Forest Guard Recruitment 2026उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)708 पद12वीं पास + UP PET 2025 स्कोर कार्डआवेदन की आखिरी तारीख नोटिफिकेशन के अनुसार
IBPS Specialist Officer (SO) Recruitment 2026इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS)745 पदआईटी ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, AFO, राजभाषा अधिकारी और HR पदों के अनुसार योग्यता21 जुलाई 2026
CCI Recruitment 2026कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI)148 पदबीटेक, MCA, MBA, मास्टर डिग्री, BSc, कॉमर्स और ग्रेजुएशन24 जुलाई 2026

मुख्य निष्कर्ष:- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह हफ्ता काफी अहम है, क्योंकि कई बड़ी भर्तियों के आवेदन की आखिरी तारीख जल्द खत्म होने वाली है. IBPS PO, IBPS SO, बैंक ऑफ इंडिया, यूपी फॉरेस्ट गार्ड और CCI जैसी भर्तियों में हजारों पदों पर नियुक्तियां की जानी है. ऐसे में योग्य उम्मीदवारों आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़कर और आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

यह भी पढ़ें: Railways NFR Apprentice Recruitment 2026: नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में नौकरी का बड़ा