Sarkari Naukri 2026: दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर की भर्ती शुरू, ₹1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे इंजीनियरिंग के पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है. DJB यानी दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड ने Assistant Engineer असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और Junior Engineer जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है. जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई और क्या है जरूरी शर्तें?

Delhi Cantonment Board recruitment 2026

सरकारी नौकरी 2026. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) ने Assistant Engineer (AE) और Junior Engineer (JE) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.
  • उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • इस भर्ती में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट को AE पद के लिए ₹44,900–₹1,42,400 प्रतिमाह और JE पद के लिए ₹35,400–₹1,12,400 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी.

सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में युवा एग्जाम और अन्य चयन प्रक्रिया पास करने की तैयारी करते हैं. सरकारी नौकरी सुरक्षित और अच्छी सैलरी के लिए जानी जाती है, जिसके लिए छात्र दिन-रात एक कर देते हैं. ऐसे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पुरी कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DJB) ने Assistant Engineer असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और Junior Engineer जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है.

विज्ञापन

इन भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. DJB की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है, जो दिल्ली में रहकर अच्छी सैलरी के साथ सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. ध्यान रखें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको DJB की अधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाना होगा और तमाम मांगी गई जानकारी भरकर अपना आवेदन देना होगा.

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन हो जाता है, उन्हें सातवे वेतन आयोग के अनुसार, अच्छा वेतन मिलेगा. जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) पद पर नियुक्त कैंडिडेट को ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी. वहीं Junior Engineer (जूनियर इंजीनियर) पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी.

आवेदन से पहले जरूरी है ये योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने से पहले मांगी गई योग्यता को जानना जरूरी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री (Bachelor’s Degree) या तीन सालों का डिप्लोमा होना अनिवार्य है. आवेदनकर्ता को सलाह दी जाती है कि वे DJB द्वारा जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो.

विज्ञापन

क्या है भर्ती के लिए जरूरी उम्र सीमा?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी. बता दें कि एससी और एसटी (SC/ST) वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु छूट प्रदान की जाएगी. आवेदन फीस की बात करें, तो सामान्य, ओबीसी और अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 का फीस जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

उम्मीदवारों का कैसा होगा सिलेक्शन?

दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 120 मार्क्स के होंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

विज्ञापन
सवाल (FAQ)जवाब
DCB AE JE Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) की Assistant Engineer (AE) और Junior Engineer (JE) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.
DCB AE और JE भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?उम्मीदवार दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
Assistant Engineer (AE) और Junior Engineer (JE) की सैलरी कितनी होगी?AE: ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह
JE: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह (7वें वेतन आयोग के अनुसार)
DCB AE JE Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में Bachelor’s Degree या संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए.
DCB AE JE भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी.

आवेदन से पहले कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी

अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेजों, पढ़ाई से जुड़े प्रमाणपत्र, फोटो और अपना हस्ताक्षर सही तरीके से अपलोड करें. साथ ही , जब आवेदन जमा हो जाए, तो उसका एक प्रिंटआउट भी सुरक्षित निकालकर रख लें. इंजीनियरिंग के पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए यह नौकरी का बड़ा अवसर है.

जरूरी लिंक्स-

देखें भर्ती की नोटिफिकेशन- PDF

विज्ञापन

यहां करें अप्लाई- LINK

मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड की AE और JE भर्ती 2026 इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर चुके और डिप्लोमा धारकों के लिए दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है. शानदार सैलरी, सातवें वेतन आयोग के लाभ, इसे काफी खास बनाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ