खबर की मुख्य बातें: –
- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ADPO की पदों के लिए आवेदन की विंडो दोबारा खोल दी है.
- जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे, वह अब आसानी से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर MPPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं
- आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2026 तय की गई है.
देश में हर साल लाखों युवा सरकारी नौकरी के लिए कई पदों पर आवेदन करते हैं, लेकिन संबंधित विभाग में लाखों आवेदकों में से सिर्फ कुछ ही सिलेक्ट हो पाते हैं. हमेशा से माना जाता रहा है कि सरकारी सबसे सुरक्षित नौकरी के साथ भविष्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है, यही वजह है कि ज्यादातर युवा सरकारी पदों पर आवेदन करते हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायत जिला अभियोजन अधिकारी ADPO की पदों के लिए आवेदन की विंडो दोबारा खोल दी है. इसकी मदद से जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे, वह अब आसानी से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: बिहार में बिना फीस के असिस्टेंट प्रोफेसर
कौन और कहां कर सकता है अप्लाई?
अगर आप मानते हैं कि आप इस पद के लिए सही है, तो आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर MPPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं. आज यानी 10 जुलाई से इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं और साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख भी नजदीक है, जोकि 24 जुलाई तय की गई है.
कौन-कौन कर सकता है इन पदों पर अप्लाई?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा, तभी जाकर वह इस भर्ती के लिए फिट होंगे. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री (LLB) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
इसके अलावा, आवेदनकर्ता की आयु 1 जनवरी 2027 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. सभी शर्तों तो अच्छे से समझने के लिए हम इस स्टोरी में भर्ती का नोटिफिकेशन लिंक कर रहे हैं, जिसपर क्लिक कर आप आसानी से पूरा नोटिफिकेशन पढ़ सकेंगे. याद रखें, जो उम्मीदवार इन शर्तों को पूरा नहीं कर पाता है, उसका सिल्केशन नहीं होगा, इसलिए अप्लाई करते वक्त सभी नियमों व शर्तों को अच्छे से पढ़ें.
कैसा होगा सिल्केशन?
इन पदों पर सिल्केशन के लिए उम्मीदवारों को कुछ चरणों से होकर गुजरना पड़ेगा. आवेदन भले ही ऑनलाइन हो, लेकिन चयन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी. उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी. बता दें कि एपीपीएससी एडीपीओ 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 540 रुपये और ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/एसटी को 290 रुपये का भुगतान करना होगा. ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई रखी गई है, इसलिए देरी करने से बजाय अभी फॉर्म भर लें.
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | MPPSC ADPO Recruitment 2026 |
| भर्ती बोर्ड | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) |
| पद का नाम | सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) |
| आवेदन शुरू | 10 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 जुलाई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | mppsc.mp.gov.in |
| योग्यता | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB या समकक्ष डिग्री |
| आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष (01 जनवरी 2027 तक) |
| आयु में छूट | आरक्षित वर्ग को नियमानुसार |
| वेतन | ₹9,300 – ₹34,800 प्रति माह |
| चयन प्रक्रिया | प्रतियोगी परीक्षा |
कितनी मिलेगी सैलरी और कैसे करें अप्लाई?
इन पदों पर आवेदन करने वालों को सैलरी भी अच्छी मिलेगी. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए सेलेक्ट होंगे, उन्हें हर महीने 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगं.
अब आते हैं कि आप कैसे कर सकते हैं इन पदों पर अप्लाई? बता दें कि ADPO की पदों पर अप्लाई करने का प्रोसेस काफी आसान है, आपको सिर्फ कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को अधिकारिक वेबसाइट पर mppsc.mp.gov.in जाना होगा.
- वेबसाइट खुलते ही होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक पर करना होगा.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर, मांगे गए शैक्षिणक योग्यता की जानकारी जैसे जरूरी डिटेल को ध्यानपूर्वक भरना होगा.
- आखिर में फॉर्म को दोबारा पढ़कर सबमिट कर दें और साथ ही, उसका प्रिंट ऑउट भी निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.
नौकरी दिलाने के धोखाधड़ी से बचें
सरकारी नौकरी में परीक्षा देकर जो उम्मीदवार सफल नहीं हो पाते हैं, उनके दिमाग में अक्सर आता है कि कहीं किसी तरह के जुगाड़ व पैसा देकर कोई भी नौकरी मिल जाए. लेकिन ध्यान रखें, पैसे लेकर नौकरी दिलाने का दावा करने वाले लोग फर्जी होती है. किसी भी विभाग में नौकरी करने के लिए सिर्फ उसकी अधिकारिक नोटिफिकेशन, जो वेबसाइट पर मौजूद हो उसी पर ध्यान दें.
मुख्य निष्कर्ष:- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ADPO की पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है, जोकि 24 जुलाई तक चलेगी. यह उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका जो पहले अप्लाई नहीं कर सके थे.
यह भी पढ़ें:Sarkari Naukri 2026: UP में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, गन्ना सुपरवाइजर के 1182 पदों पर
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
3 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
3 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
5 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
12 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
18 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
20 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
22 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines