खबर की मुख्य बातें:-
- ISRO ने असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 242 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.
- ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और 16 अगस्त 2026 तक चलेंगे.
- आवेदन के लिए 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर का ज्ञान और निर्धारित आयु सीमा जरूरी है.
- चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन ₹25,500 प्रति माह मिलेगा और साथ ही कई अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे.
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका है. अगर आप भारतीय अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. जानकारी के अनुसार, ISRO ने असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिसिटेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया की मदद से कुल 242 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसका सीधा फायदा उनको होगा, जो नौकरी की तलाश में काफी वक्त से परेशान है. सरकारी नौकरी न सिर्फ सुरक्षित नौकरी होती है, बल्कि काफी सम्मानजनक भी होती है, खासतौर पर जब आप ISRO में काम कर रहे हो. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आइए इस स्टोरी में जानते हैं कौन, कब और कैसे कर सकता है अप्लाई?
कब खुलेगी आवेदन विंडो?
ISRO में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिसिटेंट की 242 पदों पर आवेदन करने के लिए विंडो 27 जुलाई 2026 से खोली जाएगी, पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहने वाली है. यानी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा. साथ ही बता दें कि अवेदन की विंडो 16 अगस्त 2026 तक बंद हो जाएगी. इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अभी से सभी जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर लें, और आवेदन शुरू होते ही जितना जल्दी हो सके अप्लाई कर दें, ताकि आखिरी वक्त में किसी तरह की देरी आप से इस सुनहरे अवसर को छीन न लें.
कौन कर सकता है ISRO की इस भर्ती में अप्लाई?
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा, तभी वह इन भर्तियों के लिए योग्य माने जाएंगे. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही, कैंडिडेट को कंप्यूटर चलाने का अच्छा-खासा ज्ञान भी होना जरूरी है. वहीं, उम्र सीमा की बात करें तो, नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 16 अगस्त, 2026 के आधार पर 28 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार, आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी.
| जोन | असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क | जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर | ||||
|---|---|---|---|---|---|---|
| अहमदाबाद | 27 | – | 11 | 21 | – | 1 |
| बेंगलुरु | 24 | 22 | – | 19 | 10 | – |
| हासन | 1 | – | – | 2 | – | – |
| हैदराबाद | 13 | – | – | 2 | – | – |
| महेंद्रगिरी | 7 | – | – | 2 | – | – |
| नई दिल्ली | 1 | – | – | – | – | – |
| श्रीहरिकोटा | 32 | – | 3 | 14 | – | – |
| तिरुवनंतपुरम | 6 | – | 3 | 21 | – | – |
| कुल | 111 | 22 | 17 | 81 | 10 | 1 |
सिलेक्शन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?
ISRO के इस भर्ती में सिलेक्शन होने वाले उम्मीदवारों को 25,500 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. इतना ही नहीं, सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार कई अन्य सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे. इनमें महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, नई पेंशन योजना (NPS), मेडिकल सुविधाएं, रियायती कैंटीन सुविधा, सीमित आवासीय क्वार्टर (HRA के स्थान पर), अवकाश यात्रा रियायत (LTC), ग्रुप इंश्योरेंस और हाउस बिल्डिंग एडवांस जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
कैसे कर सकते हैं इन भर्ती के लिए अपलाई?
ISRO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, इसलिए आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें;
- सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध Recruitment या Online Registration लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- मांगे गए दस्तावेजों, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- सभी जानकारी एक बार जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
बात करें आवेदन फीस की तो, अनारक्षित पुरुष उम्मीदवार को ₹100 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) को कोई शुल्क नहीं देना होगा. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ₹500 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा. हालांकि, जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा के बाद ₹400 रुपये का रिफंड कर दिया जाएगा.
मुख्य निष्कर्ष:- ISRO ने असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 242 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू होकर 16 अगस्त 2026 तक चलेगी. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपनी पात्रता जांचें, जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और लास्ट डेट से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर पूरा करें.
यह भी पढ़ें:- Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, 25 जुलाई तक बंद हो रही हैं ये 5 ब
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
9 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
16 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 day agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
5 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
14 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
16 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines