खबर की मुख्य बातें:
- आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO/MT) के 6,715 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
- ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर किए जा सकते हैं.
- चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर होगा, जबकि बेसिक सैलरी ₹48,480 से ₹85,920 तक मिलेगी.
- बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत 11 सरकारी बैंकों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा.
भारत में मौजूद ज्यादातर छात्र सरकारी नौकरी का सपना जरूर देखते हैं, ताकि वह एक अच्छी और सिक्योर नौकरी कर सकें. सरकारी नौकरी न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलती है, बल्कि कई ऐसे लाभ मिलते हैं, जिससे बचत भी होती है और घर की स्थिति भी पहले से बेहतर हो जाती है. यही वजह है कि हर साल लाखों की तादाद में छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं. ऐसे में जो छात्र बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उनके लिए बड़ी खुशखबरी है.
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) CRP-XVI भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत 6,715 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित 11 सरकारी बैंकों में की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: 9,835+ पदों पर निकली बंपर सरकारी भर्तियां, जुलाई में बंद हो जाएंगी
इन बातों पर नजर डालें
इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर लेनी चाहिए.
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है.
- आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 30 साल निर्धारित की गई है.
- अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए.
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार 3 से 10 साल तक आयु में छूट मिलेगी.
- इस भर्ती में आवेदन के लिए किसी अतिरिक्त अनुभव या विशेष प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है.
फॉर्म भरने से पहले ये जानकारी नोट कर लें
उम्मीदवारों के लिए भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी इस प्रकार है—
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) |
| पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) |
| कुल रिक्तियां | 6,715 पद |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन |
| आयु सीमा | 20 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स → मेंस → इंटरव्यू |
| प्रीलिम्स परीक्षा | अगस्त 2026 |
| मेंस परीक्षा | अक्टूबर 2026 |
| बेसिक सैलरी | ₹48,480 – ₹85,920 + अन्य भत्ते |
| आवेदन शुल्क | SC/ST/PwBD: ₹175 अन्य सभी वर्ग: ₹850 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.ibps.in |
नोट: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें.
(IBPS CRP PO XVI) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन- PDF
अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंकLINK
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन और जानें कितनी लगेगी फीस
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई हैं. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CRP PO/MT-XVI के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. नए अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।.इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, 10वीं का प्रमाणपत्र और मांगे गए अन्य दस्तावेज अपलोड करें. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें. आवेदन शुल्क SC/ST/PwBD वर्ग के लिए ₹175, जबकि सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹850 निर्धारित किया गया है.
बेहतर भविष्य के लिए इंतजार न करें
अगर आपका सपना सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का है, तो यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकती है. इस बार बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं, जिससे चयन की संभावनाएं भी बढ़ी हैं. आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें. सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय पर आवेदन करके आप देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में अधिकारी बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं.
मुख्य निष्कर्ष: आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है. योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 से पहले आवेदन पूरा कर दें और प्रीलिम्स व मेंस परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करें, ताकि चयन की संभावना मजबूत हो सके.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! UPSC ने कई
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
2 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
3 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
5 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
12 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
18 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
20 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
22 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines