Sarkari Naukri 2026: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! UPSC ने कई मंत्रालयों में निकली डायरेक्ट भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन

UPSC Direct Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में कई पदों पर डायरेक्ट भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UPSC Direct Recruitment 2026

UPSC डायरेक्ट का बड़ा मौका. (Image: AI/UPSC)

खबर की मुख्य बातें

विज्ञापन
  • UPSC ने विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में डायरेक्ट भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 17 जुलाई तय की गई है.
  • भर्ती के लिए योग्यता, अनुभव और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है.

सरकारी नौकरी की सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Direct Recruitment 2026 के तहत विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. खास बात यह है कि इन पदों पर चयन निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा और योग्य उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित सरकारी विभागों में काम करने का मौका मिलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस स्टोरी में आइए जानते हैं किन पदों पर भर्तियां होनी है और कैसे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

इन मंत्रालयों और विभागों में मिलेगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), रक्षा मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित कई सरकारी संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी. अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ पद होने के कारण उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

UPSC की इस भर्ती में जॉइंट डायरेक्टर, मेडिकल ऑफिसर, रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा), एरोनॉटिकल ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, कंपनी प्रोसीक्यूटर, डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट, सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर, फोटोग्राफिक ऑफिसर, सिविलियन असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव निर्धारित किया गया है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Direct Recruitment से संबंधित भर्ती लिंक खोलें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अगर आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें.

इस लिंक (Link) पर क्लिक कर सीधा पहुंचे पेज पर.

17 जुलाई से पहले पूरा करें आवेदन

UPSC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और 17 जुलाई लास्ट डेट निर्धारित की गई है. आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन पूरा कर लें. यह भर्ती अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में करियर बनाने का अच्छा अवसर साबित हो सकती है.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष: UPSC Direct Recruitment 2026 के तहत कई केंद्रीय मंत्रालयों और सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले संबंधित पद की योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांच लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ