मुख्य बिंदु

  • बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के लिए वैकेंसी निकली है
  • कैंडिडेट इसके लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन भर सकते हैं
  • रिटेन एग्जाम के साथ इंटरव्यू भी लिया जाएगा
  • कैंडिडेट्स के फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास करना होगा

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने बिहार सरकार के एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट और क्लाइमेट चेंज डिपार्टमेंट के तहत फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन मांगे हैं. कमीशन ने अपनी वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in ऑफिशियल रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन (एडवरटाइजमेंट नंबर 10/2026) जारी किया है. एलिजिबल कैंडिडेट 16 जुलाई 2026 से अपने ऑनलाइन एप्लिकेशन सबमिट कर सकेंगे.

---विज्ञापन---

बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर वैकेंसी 2026

बीपीएससी ने एक डिटेल्ड नोटिफिकेशन के जरिए फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की पोस्ट के लिए रिक्रूटमेंट प्रॉसेस की आधिकारिक ऐलान किया है. चुने गए कैंडिडेट्स को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में पे लेवल-6 के तहत नियुक्त किया जाएगा. भर्ती बीपीएसएससी की तरफ से आयोजित एक कॉम्पिटीटिव एग्जाम के जरिए की जाएगी. जो लोग अप्लाई करना चाहते हैं वो 16 जुलाई 2026 से कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और 'Forest Dept.' सेक्शन को चुनकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन प्रॉसेस पूरा कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

जरूर करें अप्लाई

वन विभाग में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्र अब बीपीएसएससी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं. कमीशन ने 16 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें जिसमें में एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, फिजिकल स्टैंडर्ड, एप्लिकेशन प्रॉसीजर, एग्जाम पैटर्न और ओवरऑल सिलेक्शन प्रॉसेस के बारे में पूरी जानकारी दी गई है.

---विज्ञापन---

सिलेक्शन प्रॉसेस

ऑलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन जमा करने के साथ शुरू होती है. इसके बाद एलिजिबल कैंडिडेट्स को 2-पेपर वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके बाद इंटरव्यू, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. फाइनल मेरिट लिस्ट रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू में हासिल कंबाइंड मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी, बशर्ते कैंडिडेट फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास कर लें.

---विज्ञापन---

बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 की डिटेल

ऑर्गेनाइजेशनबिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC), पटना
डिपार्टमेंटपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार
पोस्ट का नामफॉरेस्ट रेंज ऑफिसर
विज्ञापन संख्या10/2026
टोटल वैकेंसी16 पद
सैलरीलेवल-6 (35,400 से 1,12,400 रुपये)
एप्लिकेशन का जरियाऑनलाइन
ऑनलाइन एप्लिकेशन की तारीख16 जुलाई 2026 से 16 अगस्त 2026
सिलेक्शन प्रॉसेसरिटेन एग्जाम, इंटरव्यू, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और मेडिकल टेस्ट
रिक्रूटमेंट अथॉरिटीप्रिंसिपल चीज कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (PCCF), बिहार, पटना
ऑफिशियल वेबसाइटbpssc.bihar.gov.in

---विज्ञापन---

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

नौकरी के लिए अप्लाई करने वालों के पास किसी रिकोगनाइज्ड यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें एनिमल हसबेंडरी और वेटेरिनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिस्टिक्स या ज़ूलॉजी में से कम से कम एक सब्जेक्ट हो; या फिर किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इक्विवेलेंट इंस्टीट्यूट से एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.


इन तारीखों को कर लें नोट

ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख10 जुलाई 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख16 जुलाई 2026
ऑनलाइन एप्लिकेशन की आखिरी तारीख16 अगस्त 2026
उम्र, एजुकेशनल क्वालिफिशेन और एलिजिबिलिटी तय करने की कट-ऑफ डेट01 अगस्त 2025
रिटेन एग्जाम कब होगा?इसका ऐलान बाद में किया जाएगा


कैटेगरी के हिसाब से वैकेंसी

श्रेणीकुल रिक्तियांमहिलाओं के लिए 35% आरक्षण
कैटेगरीटोटल वैकेंसीमहिलाओं के लिए 35% आरक्षण
अनरिजर्व्ड (UR)62
अनुसूचित जाति (SC)31
अनुसूचित जनजाति (ST)00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)31
पिछड़ा वर्ग (BC)20
पिछड़ा वर्ग महिला (BC Women)00
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)20
टोटल164

एज लिमिट यहां देखें

कैटेगरीमिनिमम एजमैक्सिमम एज
अनरिजर्व्ड (जनरल) - पुरुष21 साल37 साल
अनरिजर्व्ड (जनरल) - महिला21 साल40 साल
पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर21 साल40 साल
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) – पुरुष एवं महिला21 साल42 साल



एज रिलैक्सेशन

कैटेगरीकैटर
कैटेगरीएज रिलैक्सेशन कितना?
बिहार सरकार के कर्मचारी (न्यूनतम 3 साल की नियमित सेवा)5 साल की छूट
पूर्व सैनिक 3 वर्ष की छूट, साथ ही रक्षा सेवा में बिताई गई अवधि भी जोड़ी जाएगी. हालांकि, कट-ऑफ डेट पर कैंडिडेट की उम्र 57 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.


निष्कर्ष

बीपीएसएससी की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 वन विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. कैंडिडेस्ट 16 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सिलेक्शन रिटेन एग्जाम, इंटरव्यू, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.