नौकरी से जुड़ी कुछ मुख्य बातें:-
- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ITI पास युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका
- BEML ने युवाओं के लिए 362 पदों पर बंगर भर्ती निकाली हैं.
- 17 जून से इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 10 जुलाई तक चलेगी.
- इन पदों पर नौकरी पाने के लिए कुछ योग्यता जरूरी है.
BEML लिमिटेड की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, नॉन-एग्जीक्यूटिव ऑपरेटर के कुल 362 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अहम है, जो आईटीआई के बाद किसी सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका तलाश रहे हैं. जारी पदों में फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जून से ही शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आइए जानते हैं इन पदों पर कौन कैसे आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर1400+ पदों पर आवेदन शुरू, जानें लास्ट
कौन कर सकता है आवेदन?
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में फर्स्ट क्लास ITI (कम से कम 60 प्रतिशत अंक) होना जरूरी है.
- इसके साथ NCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) भी होना चाहिए.
- इतना ही नहीं, उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरी की हो और उसके पास DGT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी होना अनिवार्य है.
- इसके अलावा, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 29 वर्ष होनी चाहिए.
- हालांकिं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.
कैसे होगा सिलेक्शन
BEML की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. इसलिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अभी से अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आईटीआई दस्तावेज, अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट और पहचान पत्र तैयार रख लेने चाहिए. यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो तकनीकी क्षेत्र में काम का अनुभव हासिल करते हुए स्थिर नौकरी की तलाश में हैं. बेहतर रहेगा कि आप बिना किसी देरी के आवेदन प्रक्रिया पूरी करे लें, ताकि आखिरी वक्त पर किसी तरह की दिक्कत पेश न आए.
कितनी मिलेगी सैलरी और आवेदन शुल्क कितना देना होगा
चयनित उम्मीदवारों को 16,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा मेडिकल खर्च के लिए 1,500 रुपये प्रति माह अलग से मिलेंगे. साथ ही कंपनी की ओर से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जा सकती हैं, जिससे यह अवसर और आकर्षक बन जाता है. वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे. वहीं SC, ST और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. कुल मिलाकर, अगर आप आईटीआई पास हैं और किसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो BEML की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.- PDF
नौकरी से जुड़ी इन चीजों का रखें ख्याल
- इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा.
- अधिकतम आयु 29 वर्ष निर्धारित की गई है.
- चयनित उम्मीदवारों को 16,900 प्रति माह वेतन मिलेगा और साथ ही अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा.
- आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है.
यह भी पढ़ें: Top Medical Course: BAMS और BUMS में क्या हैं अंतर? जानिए 12वीं के बाद कौन सा
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines