ONGC: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने 2236 अपरेंटिस पदों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज, 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। 10वीं, 12वीं पास से लेकर डिग्री और डिप्लोमा वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ONGC के कई सेक्टर्स में निकली भर्ती
ONGC ने कई सेक्टर्स में अपरेंटिस पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 है।
ONGC में किस सेक्टर में निकली कितनी भर्तियां
नॉर्दर्न सेक्टर: 161 पद
मुंबई सेक्टर: 310 पद
वेस्टर्न सेक्टर: 547 पद
ईस्टर्न सेक्टर: 583 पद
सर्दर्न सेक्टर: 335 पद
सेंट्रल सेक्टर: 249 पद
उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा
ONGC अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी, जो उम्मीदवारों की योग्यता परीक्षाओं में प्राप्त अंकों पर आधारित होगी। चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग से पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।
आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीबीए, बीकॉम, बीएससी, बीबए, बीई या बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
डिप्लोमा अपरेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा अनिवार्य है।
ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में एक या दो साल का आईटीआई सर्टिफिकेट आवश्यक है।
आवेदन करने के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले कैंडीडेट्स की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अपरेंटिस: ₹9,000 प्रति माह
डिप्लोमा अपरेंटिस: ₹8,050 प्रति माह
ट्रेड अपरेंटिस: ₹7,000 प्रति माह
एक साल का ITI सर्टिफिकेट: ₹7,700 प्रति माह
दो साल का ITI सर्टिफिकेट: ₹8,050 प्रति माह
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines