RRB Group D Vacancy 2025: भारतीय रेलवे में 32438 भर्तियां निकाली गई हैं। जिसके लिए आवेदन 23 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएंगे। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2025 तय की गई है। इसमें 10वीं पास लोग अप्लाई कर सकते हैं। इसके पहले 2019 में रेलवे ने ग्रुप डी के लिए 1.03 लाख भर्तियां निकाली थीं, जिसमें करीब 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो रेलवे का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
32438 पदों पर आवेदन
आरआरबी ग्रुप डी के लिए 32 हजार भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 23 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक खुले रहेंगे। वहीं, आवेदन फीस के लिए आखिरी तारीख 24 फरवरी 2025 है। अगर फॉर्म में किसी तरह का करेक्शन करना है तो वह 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 32000 फ्रेशर्स को मिलेगी नौकरी! ये दो बड़ी कंपनियां कर रही हैं हायरिंग; चेक करें डिटेल
किन पदों पर निकली भर्ती?
RRB ने असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), सिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, अ असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी और पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के लिए आवेदन मांगे हैं।
आवेदन की फीस कितनी?
जनरल, OBC और EWS के लिए- 500 रुपये
एससी, एसटी, पीएच और ईबीसी के लिए- 250 रुपये
महिलाओं के लिए- 250 रुपये (इसका भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है)
क्या मांगी गई योग्यता?
आवेदकों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक योग्यता (पुरुष) 35 किलो वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय कर सकें। 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ लगा सकते हों। महिलाओं को 20 किलो वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी पूरी करनी होगी। वहीं, 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ लगाने में सक्षम होनी चाहिए। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन RRB_Level_1_Detailed_Notification_CEN_08_2025_SarkariResult_Com.pdf में देखें।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: 12वीं पास को मिलेगा अग्निवीर बनने का मौका, वायु सेना में भर्ती के लिए करें आवेदन
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines