Sarkari Naukri: 12वीं पास को मिलेगा अग्निवीर बनने का मौका, वायु सेना में भर्ती के लिए करें आवेदन

Sarkari Naukri: भारतीय सेना में काम करना चाहते हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है। भारतीय वायुसेना अग्निपथ वायु अग्निवीर इंटेक 02/2025 बैच के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यहां देखिए पूरी डिटेल।

air force Agniveer Bharti
विज्ञापन

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में काम अवसर मिलेगा। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ वायु अग्निवीर इंटेक 02/2025 बैच भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस एयरफोर्स अग्निवीर इंटेक बैच 2025 में रुचि रखते हैं, वह 27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए और कितनी सैलरी मिलेगी, इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखिए।

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन अविवाहित पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए है। आपको बता दें कि अग्निपथ स्कीम के तहत यह भर्तियां चार साल के लिए की जाती हैं। इस अवधि के बाद 25 प्रतिशत को वायुसेना में परमानेंट भर्ती दी जाएगी।

विज्ञापन

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इसके लिए आवेदन 7 जनवरी 2025 से खोल दिए गए हैं, जिसकी आखिरी तारीख 27 जनवरी 2025 रखी गई है। परीक्षा की तारीख की बात करें तो यह 22 मार्च 2025 को कराई जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों के लिए 550 रुपये फीस रखी गई है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए।

Sarkari Naukri Sarkari Jobs

विज्ञापन

योग्यता क्या होनी चाहिए?

साइंस स्ट्रीम के लिए फिजिक्स व मैथ्स के साथ 12वीं क्लास में 50 प्रतिशत नंबर से पास होना चाहिए। इसके अलावा इंग्लिश सब्जेक्ट में 50 प्रतिशत नंबर हों। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसमें चयन होने के बाद अग्निवीरों को भारतीय वायुसेना में 48 लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जाएगा। इसके अलावा सालाना 30 छुट्टी और इस अग्निपथ योजना के तहत कई लाभ मिलेंगे।

कितनी होगी सैलरी?

पहले साल में मासिक पैकेज 30,000 रुपये, दूसरे में 33,000 रुपये, तीसरे में 36,500 और लास्ट चौथे साल में 40,000 रुपये तक पहुंच जाएगा। हालांकि इन हेंड सैलरी में फर्क रहेगा।

विज्ञापन

Sarkari Naukri

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ