Sarkari Naukri: भारतीय रेलवे रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार इन पोस्ट में अप्लाई करने की रुचि रखते हैं वह 21 सितंबर 2024 से 27 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी ने ये पोस्ट 12वीं पास लोगों के लिए निकाले हैं, जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क के लिए भर्तियां निकली हैं। इसके अलावा कौन सी पोस्ट हैं? उसके लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए? पढ़िए सबकुछ।
लास्ट डेट बढ़ाई गई
भारतीय रेलवे ने ये पोस्ट 21 सितंबर को निकाली थीं, जिसकी लास्ट डेट 27 अक्टूबर थी। RRB NTPC UnderGraduate Inter Level Recruitment 2024 में कुल 3445 पदों पर आवेदन मांगे गए। अभी इसमें 29 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म में किसी भी तरह का करेक्शन करना है तो उसके लिए 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक का समय दिया जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन एप्लीकेशन में लगने वाले शुल्क की बात करें तो उसमें General, OBC और EWS के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है। वहीं, SC, ST, और PH के लिए 250 रुपये और महिलाओं के लिए भी 250 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: अक्टूबर में खत्म हो जाएगी इन सरकारी भर्तियों की तारीख! जल्द करें अप्लाई
क्या है आयु सीमा?
न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
अधिकतम आयु – 33 वर्ष
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल पोस्ट भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 06/2024 रिक्ति नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक साइट पर जाएं।
वहां पर वैकेंसी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
इसके लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जिसमें पात्रता, आईडी प्रमाण, एड्रेस आते हैं उनको जमा करें।
इसके लिए स्कैन डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए जिसमें- फोटो, साइन, आईडी प्रमाण होंगे।
आवेदन जमा करने से पहले सभी कॉलम को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
लास्ट में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें: 12वीं पास बनें पुलिस कांस्टेबल, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
26 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines