---विज्ञापन---

12वीं पास बनें पुलिस कांस्टेबल, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri: पुलिस भर्ती की तैयारी करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल की भर्तियां निकाली हैं। जिसमें आवेदन करने की तारीख 31 अक्टूबर 2024 है।

Sarkari Naukri: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती 2024 का विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार रिक्ति के लिए इच्छुक हैं वे HPPSC HP पुलिस कांस्टेबल 04 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचपीपीएससी कांस्टेबल परीक्षा 2024 भर्ती से संबंधित जानकारी जैसे सिलेबस, आयु सीमा, योग्यता और वेतनमान के लिए HPPSC  की आधिकारिक साइट से ले सकते हैं।

कितनी पोस्ट पर भर्ती?

HPPSC ने 1088 पुलिस कांस्टेबल की वैकेंसी निकाली हैं। जिसमें 708 पुरुष और 308 महिलाओं के लिए है। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर रखी गई है। आवेदन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। कांस्टेबल पदों में चयन फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: अक्टूबर में खत्म हो जाएगी इन सरकारी भर्तियों की तारीख! जल्द करें अप्लाई

सैलरी और योग्यता?

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स की उम्र सीमा 18 से 26 साल मांगी गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में कुछ छूट दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद पर पे बैंड लेवल-3 (20200-64000 रुपये) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

---विज्ञापन---

Sarkari Jobs

कैसे भरें ऑनलाइन फॉर्म?

1- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग HPPSC हिमाचल प्रदेश एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में 04 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2- उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश पुलिस पोस्ट भर्ती 2024 में भर्ती नौकरियों के आवेदन पत्र को लागू करने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
3- इसके लिए सभी डॉक्यूमेंट्स पात्रता, आईडी प्रमाण, मूल पता, मूल विवरण जांचें और जमा करें।
4- भर्ती फॉर्म से संबंधित तैयार स्कैन डॉक्यूमेंट्स जिसमें फोटो, साइन, आईडी प्रमाण, देने होंगे।
5- आवेदन जमा करने से पहले भरे गए सभी कॉलम को ध्यान से पढ़ लें।
6- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे भुगतान करना होगा और अपना फॉर्म पूरा करना होगा।
7- इसके बाद आखिर में सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 10वीं पास वालों के लिए नाबार्ड में सरकारी नौकरी का मौका, उम्र, फीस और आवेदन की प्रक्रिया जान लें

First published on: Oct 08, 2024 07:55 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola