UP Jobs: उत्तर प्रदेश के युवा हो जाएं तैयार, मिलेंगी 1 करोड़ नौकरियां!

UP Jobs: नौकरी के लिए हर तरफ मारा मारी है। लोग नौकरियों के लिए अपनी डिग्रियां लिए अलग अलग कंपनियों के चक्कर लगाते दिखते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में कहा गया कि छोटी नौकरियों में भी हाई क्वालीफाई लोग अप्लाई कर रहे हैं।

UP Jobs

नौकरी

UP Jobs: किसी भी चुनाव का मुद्दा बेरोजगारी, शिक्षा रहता है। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिस तरह से हार मिली, उसको लेकर कहा गया कि युवा सरकार से खुश नहीं थे। अब युवाओं को खुश करने और रोजगार देने के लिए यूपी सरकार ने एक नई रणनीति बनाई है। योगी सरकार ने 2027 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश के काम में तेजी ला सकती है। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।

विज्ञापन

2027 तक 1 करोड़ नौकरियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में रोजगार देने के लिए भी एक रूपरेखा तैयार की गई। औद्योगिक विकास विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि निवेश की जो रणनीति बनाई है वो सफल होती है तो एक करोड़ युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे। इसके अलावा सरकार ने कई सरकारी विभागों में लाखों नौकरियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण का काम होगा शुरू

सरकार 2027 तक औद्योगिक विकास करने के लिए करीब 2,00,000 एकड़ भूमि अधिग्रहित करेगी। इन जमीनों पर ही नए उद्योगों की शुरुआत की जाएगी। ये रोजगार और आर्थिक विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है। निवेश परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए सरकार ने कई प्लान तैयार किए हैं।

औद्योगिक विकास के अधिकारी का कहना है कि सरकार एक बार 2026 में एक ग्लोबल समिट का आयोजन कर सकती है। 2023 का समिट में सरकार को लगभग 38 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला था। वहीं, 2024 फरवरी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू की गई थी। आपको बता दें कि सरकार ने निवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 6 सेक्टरों का चुनाव किया है।

विज्ञापन

यूपी में बेरोजगारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रदेश की बेरोजगारी दर 2017-18 में 6.2 प्रतिशत थी। जो अब 2.4 प्रतिशत ही रह गई है। इसके अलावा उन्होंने महिला श्रम बल को लेकर कहा कि इसमें भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ