RRB group D result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 24 दिसंबर को या उससे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए ग्रुप डी परिणाम की घोषणा करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना शुरू कर देना चाहिए।
एक बार घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइटों पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। सभी आरआरबी वेबसाइटों के लिंक indianrailways.gov.in पर देखे जा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं।
बता दें योग्यता लिस्ट में शामिल होने के लिए, एक उम्मीदवार को आरआरबी द्वारा निर्धारित न्यूनतम कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इस संबंध में एक अधिसूचना इस महीने की शुरुआत में जारी की गई थी।
RRB group D result 2022: cut-off marks
कट- ऑफ स्कोर की गणना कैसे की जाएगी, इसके बारे में आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। यहां श्रेणीवार लिस्ट दी गई है।
- जनरल: 40%
- ईडब्ल्यूएस: 40%
- ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर: 30%
- अनुसूचित जाति: 30%
- एसटी: 30%
RRB Group D Result 2022: ऐसे चेक करें
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
- आरआरबी की देखें और यहाँ क्लिक करें।
- अपने जोन के आरआरबी की वेबसाइट खोलें।
- ग्रुप डी का रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- पूछे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- लॉगिन करें और आरआरबी ग्रुप डी परिणाम देखें।
फिजिकल टेस्ट
आरआरबी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट में पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की वज़न उठाने एवं दौड़ने का परीक्षा देना होगा। जहां पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो का वज़न उठाकर 2 मिनट के अंदर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं महिलाओं को 20 किलो वज़न उठाकर ये दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा पुरुष एवं महिला, दोनों उम्मीदवारों को 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
फिजिकल टेस्ट के दिन ही मिल जाएगा रिजल्ट
रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा। टेस्ट के दिन ही उसका रिज़ल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पीईटी की तिथियां एवं जगह, रिज़ल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को सूचित कर दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
22 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 day agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
4 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
12 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
13 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines