UPSC CSE 2022 Interview: यूपीएससी सीएसई पर्सनालिटी टेस्ट की शेड्यूल जारी, यहां देखें जरूरी डेट्स और प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

UPSC CSE 2022 Interview
Edited By Niharika Gupta

UPSC CSE 2022 Interview
UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया। उम्मीदवार जो व्यक्तित्व परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर शेड्यूल देख सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2022 के इंटरव्यू 30 जनवरी 2023 से शुरू होंगे और 10 मार्च 2023 तक चलेंगे। इंटरव्यू दो शिफ्ट में लिए जाएंगे। एक शिफ्ट होगी सुबह 9 बजे से और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 1 बजे से।
कैंडिडेट्स को पर्सनेलिटी टेस्ट में शामिल होने के लिए जल्द ही ई-सम्मन लेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हें लेकर ही वे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू लेटर upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर उपलब्ध होंगे। हालांकि जिन कैंडिडेट्स ने समय सीमा के अंदर डैफ – II भरकर जमा नहीं किया है उनकी पात्रता निरस्त मानी जाएगी और उन्हें ई-सम्मन लेटर इश्यू नहीं किया जाएगा।
इंटरव्यू शेड्यूल डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: