RBI Recruitment 2023: आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी पद के लिए नोटिफिकेशन जारी, अप्लाई करने के लिए यहां देखें पूरी प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

RBI Grade B Officer recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

RBI Grade B Officer recruitment 2023
RBI Grade B Recruitment Notification 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने 26 अप्रैल, 2023 को ग्रेड बी अधिकारी पद के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। पद के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 291 है। पात्र उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आरबीआई ग्रेड B पदों के लिए आप 09 मई से 09 जून, शाम 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जबकि आरबीआई ग्रेड B जनरल ऑफिसर के पेपर- I की परीक्षा परीक्षा 9 से 30 जुलाई के बीज होगी। दूसरी ओर आरबीआई ग्रेड B अधिकारी DEPR और DSIM की परीक्षा 16 जुलाई से 02 सितंबर और टीबीआई अधिकारी ग्रेड बी (DR)- DSIM की परीक्षा 16 जुलाई से 08 अगस्त 2023 के बीच होगी।
जो उम्मीदवार भारतीय रिज़र्व बैंक में ग्रेड बी अधिकारी के रूप में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले, उन्हें नोटिफिकेशन में योग्यता चेक करनी चाहिए।
इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 100 रुपये है।
RBI ग्रेड B अधिकारी पद के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- चरण- I, चरण- II और इंटरव्यू चरण- I एक ऑनलाइन परीक्षा होगी, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चरण- II के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन चरण- II में प्रदर्शन और वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
दूसरी ओर अगर हम पोस्ट की बात करें तो अधिकारी ग्रेड सामान्य के लिए 238 सीट, अधिकारी ग्रेड B DEPR के लिए 38 सीट और अधिकारी ग्रेड B DSIM के लिए 31 पोस्ट हैं। इसके अलावा, ग्रेड B अधिकारी को 55200 रुपये प्रति माहीने जबकि अधिकारी ग्रेड ‘B’ (DR) – DEPR को 44500 रुपये प्रति माहीने की सैलरी मिलेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: