Rajasthan PTET 2023: राजस्थान पीटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन होंगे बंद, यहां चेक करें एग्जाम डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan PTET 2023
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan PTET 2023
Rajasthan PTET 2023 registration: गुरु गोविंद जनजातीय विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय और दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए राजस्थान पीटीईटी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है।
इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ptetggtu.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले राजस्थान पीटीईटी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल थी।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने राजस्थान पीटीईटी के लिए परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन की लास्ट 15 अप्रैल 2023 तक कर दी है। उम्मीदवार रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये भी देने होंगे। राजस्थान पीटीईटी 2023 परीक्षा 21 मई को होगी।
ग्रेजुएट उम्मीदवार पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। प्री बीए बीएड बीएससी बीएड 2023 एडमिशन टेस्ट में शामिल होने के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
वर्ष 2022 में 5,42,833 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया थी। दो वर्षीय कोर्स के लिए 379521 और चार वर्षीय कोर्स के लिए 164816 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पीटीईटी का रिजल्ट आने के बाद मेरिट अनुसार काउंसलिंग के जरिए बीएड कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: