Rajasthan Police Constable Result 2022: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, यहां करें चेक
Edited By Siddharth Sharma

Rajasthan Police Constable Result 2022
Edited By Siddharth Sharma

Rajasthan Police Constable Result 2022
Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। इस परीक्षा का रिजल्ट का लाखों उम्मीदवारों को लंबे समय से इंतजार है। इन सभी का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है।
इसके रिजल्ट को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक दो दिन में जारी किया जा सकता है।इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इस परीक्षा के स्कोर चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर Rajasthan Police Constable Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।
– उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
राजस्थान पुलिस ने 13 मई से 16 मई 2022 तक के बीच कांस्टेबलों के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान पुलिस परीक्षा राज्य के 32 जिलों में लगभग 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए कुल 4438 रिक्तियों के मुकाबले 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: