RRC Railway Recruitment 2023: मध्य रेलवे (Central Railway) ने 10वीं पास के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरआरसी सीआर की आधिकारिक साइट rrccr.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2022 खुल गई है और 15 जनवरी, 2023 को बंद होगी। सेंट्रल रेलव ने अप्रेंटिस के कुल 2422 पदों पर भर्ती निकाली हैं।
वेकेंसी की डिटेल (Vacancy Details)
- मुंबई कलस्टर (MMCT): 1659 पद
- भुसावल क्लस्टरः 418 पद
- पुणे क्लस्टरः 152 पद
- नागपुर क्लस्टरः 114 पद
- सोलापुर क्लस्टरः 79 पद
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
सेंट्रल रेलवे के इन सभी पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ10वीं की परीक्षा पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग में प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों समेत अन्य वर्गों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Central Railway Recruitment: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
- होम पेज पर अप्रेंटिस पदों के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं में प्राप्त अंकों के साथ ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines